कोटकासिम: खैरथल में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, स्कूलों में जागरूकता गतिविधियों पर जोर दिया
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय में नार्कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी अफीम की अवैध खेती अवैध दवाइयां के दुरुपयोग तथा नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्कूलों में धूम्रपान शिकायत बॉक्स लगाने के निर्देश दिए ।