चतरा: जिले के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली प्रभात फेरी
Chatra, Chatra | Aug 15, 2026 चतरा जिले के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रभात फेरी निकाली।विद्यालय छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चतरा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया।इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे समेत कई नारे लग रहे थे।