अटेर: कलेक्टर ने शासकीय MJS महाविद्यालय में नीट UG परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश
Ater, Bhind | May 1, 2026 भिंड में आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम 4:00 बजे कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने एमजेएस शासकीय महाविद्यालय भिंड में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से जांच की और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।