महिदपुर: सिंचाई विभाग कार्यालय से अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित, तीन दिन से चक्कर लगा रहे ग्रामीण
महिदपुर के काजीखेड़ी जलाशय से निकलने वाली नहर क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई का प्रमुख साधन है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते खोरिया सुमरा और मोचीखेड़ा गांव के किसानों के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 13 नवंबर से नहर में पानी छोड़ा गया है, बावजूद इसके किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सका। समस्या के समाधान के लिए क्षेत