चौमूं: चोंमू के मोरीजा रोड इलाके में अवैध रूप से कृषि भूमि पर बसाई जा रही 4 बीघा भूमि पर जयपुर विकास प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर
Chomu, Jaipur | Apr 27, 2026 चौमूं के मोरीजा इलाके में जयपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां करीब चार बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। यह कॉलोनी 'ओम सरोवर वाटिका' के नाम से बिना आवश्यक स्वीकृतियों के बसाई जा रही थी। जेडीए को लंबे समय से इस अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद प्राधिकरण प्रशासन ने मौके पर पहुंची।