सारठ: स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर रणधीर सिंह का पलटवार, सहरजोरी आवास में की प्रेस वार्ता
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सोमवार शाम 7 बजे सहरजोरी आवास में प्रेसवार्ता में तीखा पलटवार किया। स्वास्थ्य मंत्री को मानसिक रोग से ग्रसित होने, डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट करने, बहुत जल्द हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री को हटाने आदि कई अन्य आरोप लगाकर करारा प्रहार किया है।