मुरैना नगर: मुरैना में दिग्विजय सिंह ने सरकार को कमीशनखोर बताया, कहा- एयर एम्बुलेंस तो बड़ी बात है, अस्पतालों में जांच मशीन लगवा दें
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज मुरैना में रोटरी के राहत शिविर-2 में आये। जहाँ उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा की सीएम ने मुरैना को एयर एम्बुलेंस देने की बात कही है। एयर एम्बुलेंस तो दूर की बात है, सरकार अस्पतालों में जांच मशीन हो लगवा दे, जिससे जनता को सीधा-सीधा फायदा हो। हवाई जहाज खरीदकर सरकार कमीशन खाएगी, और सफेद हाथी खरीदकर रह जाएगी।