मुरैना नगर: हिन्दू नववर्ष पर टाउन हॉल में रानी कमलापति न्यास ने महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित की
हिंदू नववर्ष को लेकर रानी कमलापति न्यास भोपाल ने टाउन हाल में महिला सुरक्षा एवं सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया।इसके साथ ही हिन्दू नववर्ष की शुरूआत भी की गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए गए।बालिकाओं ने दंड संचलन के जरिए मंच पर ही युद्ध कौशल का परिचय दिया।कार्यक्रम में एक सैंकड़ा से अधिक महिलाएं सहित पुरूष भी मौजद रहे।