मुरैना नगर: ऐंति पर्वत के शनि मंदिर पर प्रधान आरक्षक ने विकलांग व्यक्ति को गोदी में उठाकर शनि देव के दर्शन कराए, वीडियो वायरल
शनिवार को शनिचरी अमावस्या पर शनि देव के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे, वहीं कुछ दिव्यांगजन भी दर्शन करने के लिए सड़क पर हाथों के सहारे शनि देव के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी प्रधानारक्षक के द्वारा विकलांग व्यक्ति को गोदी में ले जाकर शनिदेव के दर्शन कराए गए ,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।