मुरैना नगर: सुकलूपुरा गाँव के पास जीप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के छोटे सिंह का पुरा गाँव में रहने वाले एक वृद्ध आज बाइक से पास के सुकलूपुरा गाँव जा रहे थे तभी गाँव के पास ही किसी जीप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार वृद्ध घायल हो गए।घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाये यहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध को घर भेज दिया है उसके बाद थाने में शिकायत की गई है।