मुरैना नगर: मुरैना पुलिस मैदान में रोटरी मेगा हेल्थ कैम्प, 12,378 लोगों का हुआ पंजीकरण, डॉक्टरों ने किया परीक्षण
मुरैना पुलिस मैदान पर आयोजित रोटरी मेडिकल मिशन राहत -2 हेल्थ केम्प में आज चौथे दिन 12 हजार 378 लोगों ने पंजीयन कराये।पंजीयन के दौरान अलग अलग प्रांतो से आये डॉक्टरों ने मरीजों के परीक्षण किये एवं समुचित इलाज दिया।388 जनरल ओपीडी,6579 मेडीसन,932 ऑर्थोपैडिक्स,9 पीडियाट्रिक,457 ईएनटी,226 गायनकलॉजी,119 सरजरी,11607 ऑपथामॉलोजी सहित अन्य मरीज शामिल है।