मुरैना नगर: दतिया से बकरियां लेने जा रहे आदिवासी दंपति की मुरैना में ट्रक से टक्कर, पत्नी की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-44 पर स्थित सेलटैक्स बैरियर के पास आज शाम ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।बताया जा रहा है की मृतिका अपने पति के साथ दतिया से राजस्थान के मनियां में बकरियां खरीदने जा रही थी।पुलिस ने डेडबॉडी को शव गृह में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा।