सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस की कार्रवाई में वांछित अभियुक्त को नसीरपुर कट से किया गया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, संजय पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना नसीरपुर लंबे समय से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना एवं अभियान के तहत की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उसे नसीरपुर कट से गिरफ्तार कर लिया।