कंडाघाट: रोगियों को सुविधाएं प्रदान करने में रोगी कल्याण समिति अहम: कंडाघाट में बैठक में बोले स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल
धनीराम शांडिल ने कहा कि रोगी कल्याण समितियां अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और अस्पताल अधोसंरचना सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को सोलन ज़िला के कण्डाघाट में नागरिक अस्पताल चायल, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी की रोगी कल्याण समितियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।