कंडाघाट: बाहरा विवि में कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा, शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सरकार संकल्पित
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। राजेश धर्माणी वीरवार को वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में ‘सितारे हिमाचल के सम्मान-2025’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सोलन ज़िला के 141 विद्यालयों के 1236 विद्यार्थियों ने भाग लिया।