नबीनगर: खपरमंडा टोले बुधन बीघा गांव में बधार में मवेशी चरा रहे दो लोगों की वज्रपात की चपेट में आकर हुई मौत
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के खपरमंडा टोले बुधन बीघा गांव में गुरुवार को बधार में मवेशी चरा रहे दो लोगों की वज्रपात की चपेट में आकर घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना गुरुवार की शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है. मृतकों में उसी गांव निवासी जीतन यादव और लल्लू यादव है. सूचना पर पहुंची टंडवा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई में जुट गई है.