नबीनगर: टंडवा थाना के पुलिस ने भगिडीह मोड़ के पास से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक को किया जब्त, शराब तस्कर फरार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भगिडीह मोड़ के पास से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गए. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बुधवार को बतया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.