नबीनगर: खदहा गांव से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खदहा गांव से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर उसी गांव निवासी रवि कुमार है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.