नबीनगर: काली बीघा गांव के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त,चालक फरार
एनटीपीसी खैरा थाना के पुलिस में थाना क्षेत्र के काली बीघा गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है तथा सूचना खनन विभाग को दी गई है.