नबीनगर: परसिया रामपुर गांव से पुलिस ने पोक्सो एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसिया रामपुर गांव से पोक्सो एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त उसी गांव निवासी वीरेंद्र पासवान के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके ऊपर पोक्सो एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज थी.