डारडाहिंद को ग्राम पंचायत बनाने की मांग पर सियासत तेज!
नगर परिषद के परिसीमन में शामिल किए गए डारडाहिंद गांव को वापस ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे मौजूदा परिसीमन से संतुष्ट नहीं हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस स्तर पर बदलाव संभव नहीं है।
नामांकन वापसी को लेकर प्रशासन ने चारों प्रत्याशियों से भी बातचीत की। प्रशासन के मुताबिक प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेने का फैसला स्वेच्छा से बताया है।
लेकिन अब सवाल जनता के बीच है—
❓ जब ग्रामीण पहले से परिसीमन को लेकर ज्ञापन दे रहे थे, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
❓ क्या डारडाहिंद की ग्राम पंचायत में वापसी की मांग भविष्य में पूरी हो पाएगी?
❓ क्या ग्रामीणों की मांग पर सरकार दोबारा विचार करेगी?
👇 आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
📢 टोंक लाइव न्यूज — जनता की आवाज, जनता के साथ।
#TonkLiveNews #Tonk #Dardahind #TonkNews #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #MunicipalElection #Delimitation #GramPanchayat #PublicVoice #RajasthanPolitics #TonkLive
Peeplu, Tonk | Sep 3, 2026