गुरूर: धोबनपुरी के पंचायत सचिव खिलानंद साहू को पंचायत कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया, कार्रवाई जिला CEO ने की
Gurur, Balod | Apr 16, 2026 सचिव खिलानंद साहू की कार्यशैली को लेकर पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रहा था। सचिव नियमित रूप से समय पर कार्यालय नही आते। दोपहर डेढ़ बजे पहुंचकर शाम 5 बजे से पहले ही जनपद पंचायत मे काम का हवाला देकर चले जाते थे। सचिव की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को छोटे छोटे कार्यों के लिए कई माह से भुगतना पड़ रहा था।