घाटमपुर: बीते दिनों बदनाव मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान हुई युवक की मौत
बीते दिनों घाटमपुर क्षेत्र के बरनाव मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए भाग निकला था। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया था। जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।