अल्बर्ट एक्का (जारी): अंतरजातीय विवाह के बाद बेटी को पिता से जान का खतरा, थाने में सुरक्षा की गुहार
जारी प्रखंड के बंजारा गांव निवासी एक युवती अपने ही पिता के खिलाफ शिकायत लेकर मंगलवार को जारी थाना पहुंची। युवती ने बताया कि उसने दूसरे जाति के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है। विवाह के बाद से उसके पिता दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार उसके पिता व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर गाली-गलौज भी कर रहे हैं। वर्तमान में युवती लोदाम में रह