जमुई: जमुई लोक सभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने भरा नामांकन पर्चा,समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत
Jamui, Jamui | Mar 28, 2024 जमुई लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास समाहरणालय पहुंचकर गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने फूलमालाओं के साथ अर्चना रविदास का जमकर स्वागत किया। खुशी में रंग गुलाल उड़ाते हुए समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही लोगों ने जीत की अग्रिम बधाई दी।