जमुई: बाबा ढाबा के पास शराब पीकर गाली-गालौज करने का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटकर किया घायल
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 बाबा ढाबा के पास बुधवार की देर रात शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने दो भाइयों को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल दोनों भाइयों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में धीरेंद्र कुमार और उनके भाई वीरेंद्र यादव शामिल है। वहीं घटना की जानकारी मलयपुर थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।