जमुई: दाबिल गांव में भूमि विवाद को लेकर तलवार से हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 28, 2024 दाबिल गांव में गुरुवार को भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने राहुल कुमार को तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का आरोप फुचो सिंह, विक्रम कुमार और टुनटुन सिंह पर लगाया गया है और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।