तुलसीपुर: सहियापुर में घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान हुआ राख, बेटी की शादी की तैयारी का सामान भी जल गया
27 फरवरी गुरुवार शाम 5:00 बजे सहियापुर में ग्राम वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मजदूर नान बाबू प्रजापति के घर में अचानक आग लग गई जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया बताया कि बेटी की शादी 2 मार्च को होनी थी इसकी तैयारी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। शादी के लिए घर में रखा चावल गेहूं एवं लगभग ₹20000 नगदी जल गया है।