तुलसीपुर: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों ने बसउपुर व अन्य गांवों में किया प्रक्षेत्र भ्रमण
25 फरवरी मंगलवार दोपहर 1:00 बजे राष्ट्रीय कृषि विभाग योजना अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बसऊपुर वा अन्य गांव में फूलों की खेती, बागवानी, प्याज की खेती के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान किसानों को फसलों के अधिक उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी ने जैविक खेती के महत्व के बारे में भी बताया गया।