तुलसीपुर: देवीपाटन शक्तिपीठ स्थित महादेव मंदिर में दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, 5 बजे तक रही श्रद्धालुओं की भीड़
26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि पर देवीपाटन शक्तिपीठ स्थित महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से लेकर शाम 5:00 बजे तक देखी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय एवं भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सूर्यकुंड में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया था।