तुलसीपुर: हरैया सतघरवा विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 106 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ
विकास खंड परिसर हरैया सतघरवा में 25 फरवरी मंगलवार 2 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड हरैया सतघरवा के 43 जोड़ों, विकास खण्ड तुलसीपुर के 63 जोड़ों सहित कुल 106 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 20 जोड़े एवं अन्य वर्ग के 86 जोड़े सम्मिलित हुए।