विदिशा: भोपाल सागर हाईवे बाईपास पर NHAI ने पुलिस की मौजूदगी में बालाजी पैराडाइज का गेट गिराया
पिछले कुछ समय से विवादों में चल रही भोपाल-सागर हाईवे बाईपास पर मौजूद बालाजी पैराडाइज कॉलोनी का गेट हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहा था। पूर्व में भी जांच के बाद कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन कॉलोनाइजर और रहवासियों के विरोध के चलते गेट नहीं तोड़ा गया। वहीं मंगलवार शाम 5 बजे एनएचएआई ने नगर पालिका के जेसीबी की मदद से अतिक्रमण में आ रहे गेट को धराशाई किया गया।