बरेली: बारावफात जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और SSP ने दिए सख्त निर्देश
बरेली। ईद-ए-मिलाद उल नबी यानी बारावफात को लेकर बरेली में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को आईएमए हॉल में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पीस कमेटी की बैठक कर जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि जुलूस से पहले रास्तों के गड्ढे, लटकते बिजली के तार और साफ-सफाई जैसी सभी समस्याएं दूर की जाए