घाटमपुर: घाटमपुर हत्याकाण्ड में रवि यादव का अंतिम संस्कार, तनाव को देखते गांव में PAC तैनात
घाटमपुर में 25 वर्षीय रवि यादवकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे कानपुर देहात के मूसानगर स्थित हालिया घाट में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।गांव में तनाव के माहौल के चलते पीएसी तैनात कर दी गई है।पुलिस में परिजनो की शिकायत से 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और तीन आरोपियों को जेल भेजा है।