जलालाबाद: 12 पत्थर चौराहे के निकट खंबे पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से गिरने के कारण हुई मौत
जलालाबाद के 12 पत्थर चौराहे पर शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। शनिवार की शाम हरदोई जिले के खुलकीपुर निवासी विकास पुत्र राजेंद्र प्रसाद लाइन पर इंसुलेटर बांधने का काम कर रहा था तभी अचानक बिजली चालू करने से उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।