जलालाबाद: मूंगफली का बीज न जमने पर दो किसानों ने थाना जलालाबाद में बीज विक्रेता के खिलाफ की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद मेंआज थाना उसहैत क्षेत्र के गांव अजरउ निवासी धर्मजीत व जबर सिंह ने प्रार्थना पत्र लेकर बताया उन्होंने नगर जलालाबाद के जमदग्नि नगर निवासी मंगलेश गुप्ता से खेत में मूंगफली की फसल बोने के लिए 4 मार्च को 280 किलो मूंगफली का दाना खरीदा था ।यह दान उन्होंने 37800 में खरीदा था। मूंगफली का बीज खरीदते समय मूंगफल जमाव की गारंटी ली थी।