तुलसीपुर: गौरा चौराहा थाने में ग्राम हरहटा के राजस्व लेखपाल ने ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज कराया केस
ग्राम हरहटा के राजस्व लेखपाल सुजीत श्रीवास्तव द्वारा ग्राम प्रधान पर सरकारी धन न जमा कर दे का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे राजस्व लेखपाल द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा तालाब पर अनाधिकृत कब्जा करके सात आठ साल से मत्स्य पालन किया जा रहा है तथा प्राप्त धन को ग्राम समाज के खाते में ना जमा कर व्यक्तिगत खाते में जमा किया जा रहा है।