तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर की पुलिस ने ग्राम केवलपुर में पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में हुई अधेड़ की मौत के मामले में दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर ने 24 नवंबर दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम केवल पुर में अनियंत्रित पिकप ने ई रिक्शा को टक्कर मार दिया ।ई रिक्शा पर सवार अली बहादुर की मौत हो गयी।परिजन की तहरीर पर पिकप चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है घटना की जांच की जा रही है