पाली: पाली तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 23 शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Apr 4, 2026 पाली तहसील सभागार में एसडीएम पाली निशांत तिवारी एवं सीओ पाली अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल मिलाकर 23 शिकायती पत्र आए।जिनमें से दो शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।तो वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों को संबंधितों को सौंपते हुए उचित निस्तारण के निर्देश दिए।