मालदेवता–खलंगा रोड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरकर दूसरी सड़क पर पहुंची कार!
देहरादून में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालदेवता से खलंगा जाने वाले मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और नीचे दूसरी सड़क पर जा पहुंची। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की भयावहता देखकर हर कोई हैरान है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।
खबरों के लिए जुड़े रहें – UDAY UTTARAKHAND NEWS
सत्य आपके समक्ष | देवभूमि की हर खबर, सबसे पहले
#Dehradun #Maldevta #Khalanga #RoadAccident #UttarakhandNews BreakingNews UdayUttarakhandNews