#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #newsofjaisalmer #jaisalmer जैसलमेर के गजरूपसागर और किशनघाट इलाके में स्वांगिया माता मंदिर के पास वन्यजीवों का शिकार हुआ। गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से संरक्षित लोमड़ी और खरगोश घायल हालत में मिले। इसके अलावा शिकार में इस्तेमाल होने वाला 'कुड' जाल, हथियार और दो बाइक भी जब्त की गई हैं। दोनों घायल वन्यजीवों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें कस्टडी में भेज दिया गया।पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किएक्षेत्रीय वन अधिकारी श्याम सुंदर नागौरा ने बताया- स्वांगिया माता मंदिर के पास शिकार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (DCF) कुमार शुभम और ACF दिलीप सिंह राठौड़ के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और मूलाराम, उत्तमाराम और चंद्रनाथ को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जैसलम�
Jaisalmer, Jaisalmer | Oct 30, 2026