जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तहसीलदार प्रमोशन में पैसे लेने का लगाया आरोप
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज तहसीलदार के आडियो लिक के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए इशारों इशारों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर तहसीलदार प्रमोशन में पैसा लेने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा वह कौन देवता है जिस पर तहसीलदार चढ़ा रहे नारियल का भोग,प्रमोशन के खेल में हर तहसीलदार को मनचाहे प्रमोशन के लिए देना है पचास पचास नारियल।