जगदलपुर: 28 दिन बाद मुसाफिरों की मुस्कान लौटी, केके रेल लाइन पर फिर बहाल हुई यात्री ट्रेनें
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लगभग एक महीने बंद रहने के बाद केके रेल लाइन पर यात्री ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। यह वही रेलमार्ग है जहां 2 जुलाई को मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए रेलवे ने एहतियातन यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।