जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संसद में बस्तर में धर्मांतरण का मुद्दा उठाया, सख्त कानून बनाने की मांग की
बस्तर क्षेत्र की संवेदनशील परिस्थितियों एवं आदिवासी समाज की उपेक्षा और शोषण की समस्या को बुधवार दोपहर 1 बजे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संसद में मजबूती से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से सख्त कानून लाने की माँग की।