जगदलपुर: सिरहासार भवन में आकांक्षा हाट का आयोजन, महापौर एवं कलेक्टर ने किया शुभारंभ
जगदलपुर, 30 जुलाई 2025/ स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के विपणन हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन जगदलपुर में किया गया है। बुधवार को उक्त आकांक्षा हाट का शुभारंभ महापौर श्री संजय पांडेय और कलेक्टर श्री हरिस एस ने रिबन काटकर किया। इस हाट में जिले की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत