जगदलपुर: महापौर के नेतृत्व में बालाजी वार्ड में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छता बनाए रखने की दी समझाइश
नगर निगम जगदलपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार शाम 5 बजे बालाजी वार्ड स्थित दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को गिला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कचरा न फेंकने की अपील।