बीकानेर मे RLP की हुई महत्वपूर्ण बैठक,जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला बोले- बीकानेर में लहराएगा RLP पार्टी का परचम
बीकानेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के जिला अध्यक्ष दानाराम घिंटाला के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में पार्टी की मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायतीराज चुनाव में बीकानेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का परचम लहराएगा।