कुटुंबा: अंबा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में चोरी की बाइक के साथ 2 चोरों को गिरफ्तार किया, 100 लीटर शराब जब्त, मची हड़कंप
अंबा थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से चोरी की बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में एसआई राजा कुमार ने की है. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया चोर दिनेश कुमार थाना क्षेत्र के ही पिरजपुर गांव का रहने वाला है.वह चोरी की बाइक पर सवार होकर अंबा बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था.