कुटुंबा: रिसियप के खेतपुरा गांव के समीप विद्यालय से घर जा रहे किशोर को बाइक ने मारी टक्कर, शिक्षकों ने दी सूचना
रिसियप थाना क्षेत्र के खेतपुरा गांव के समीप विद्यालय से पढ़ाई कर घर जाने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया. घायल किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के ही नेउरा गांव निवासी सनोज राम के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि दिलीप खेतपुरा गांव स्थित विद्यालय में पढ़ाई करने गया था.