कुटुंबा: साड़ी गांव में जमीनी विवाद में चाचा-भतीजा के बीच मारपीट, पति-पत्नी हुए जख्मी; चाचा बची जमीन पर करना चाहता है कब्जा
कुटुंबा थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा-भतीजा के बीच मारपीट की घटना घटी. इस घटना में पति-पत्नी जख्मी हो गए. जख्मी इकबाल ने बताया कि उसका चाचा के साथ जमीनी विवाद का मामला चल रहा है. उसके चाचा ने अपने हिस्से की जमीन को बेचकर बची हुई जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. रविवार को अपने घर दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था, तभी चाचा हमला कर दिया.